फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुत्तों की नसबंदी का वर्कऑडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर निगम ने एजेंसी को वर्कऑर्डर दे दिया है। यह एजेंसी आवारा कुत्तों की नसबंदी करेगी। इन कुत्तों को नसबंदी के बाद वहीं छोड़ा जाएगा, जहां से नसबंदी के लिए लेकर आएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए कई बार निविदा लगाई, मगर इस निविदा के लिए कई बार किसी भी एजेंसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। करीब करीब डेढ़ वर्ष बाद कुत्तों की नसबंदी के लिए दोबारा निविदा लगाई गई और अब वर्कऑर्डर जारी किया गया। बता दें कि शहर में आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के मामले शहर नागरिक अस्पताल में सामने आते रहते हैं।
इससे पैदल चल रहे और दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। आवारा कुत्ते रास्ते से जा रहे लोगों को काट लेते हैं। कई बार छोटे बच्चों को भी आवारा कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। अब निगम ने कुत्तों की नसबंदी के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया है। निगम प्रति कुत्ते की नसबंदी के लिए एजेंसी को 1350 रुपये देगा।
विज्ञापन

रात के समय होती है ज्यादा दिक्कत
दरअसल, जब भी रात के समय रास्ते से लोग गुजरते हैं तो आवारा कुत्ते पीछे पड़ जाते हैं और दिन में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुत्तों के काटने के मामले शहर नागरिक अस्पताल में आते हैं। कई बार तो एक ही दिन में कई लोगों को कुत्ते काट लेते हैं। रोजाना यह आंकड़ा चार से पांच तक रहता है। शहर के सेक्टर, कॉलोनियों में आवारा कुत्तों की भरमार है।

वर्जन
शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए स्नेह एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया गया है। निगम प्रति कुत्ते की नसबंदी के लिए एजेंसी को 1350 रुपये देगा। नसबंदी के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें