फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मचारियों का वर्क सस्पेंड, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले केंद्रीय परिषद वर्कर यूनियन के मार्गदर्शन में सब डिविजन नंबर एक में बिजली कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों के काम पर नहीं हाेने के चलते लोग भटकते नजर आए। कुर्सियां खाली दिखी। ऐसे में काफी देर तक लोग बिजली निगम से जुड़े अपने काम को लेकर प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। हालांकि चार घंटे के प्रदर्शन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे तब लोगों के काम हो सके। इसके बाद अधिकतर लोग अपने काम करवाए बिना ही लौट गए। यहां पर सबसे अधिक शिकायतें पीपीपी में गलत तरीके से मीटरों को जोड़ने को लेकर दिखाई दी।
गलत केस दर्ज करने का आरोप
जिसमें सब यूनिट नंबर वन के प्रधान तिलक सिंह ने बताया की पुलिस द्वारा एक गलत एफआइआर इंडस्ट्री एरिया सब डिविजन के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज की गई थी। उस एफआइआर के खिलाफ अंबाला छावनी की सभी 6 सब डिविजन में सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक वर्क सस्पेंड करके धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


काम से छुट्टी लेकर आई महिला
रंगिया मंडी निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह कोठियों में काम करती है और वह अपनी मालकिन से छुट्टी लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय में आई थी। क्योंकि उसका बिजली का बिल 10 हजार रुपये आया है और उसे इस बिल को ठीक करवाना था, लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि कर्मचारी धरने पर बैठे है और वह एक घंटे से धरना प्रदर्शन खत्म हाेने का इंतजार कर रही है। इससे पहले भी 15 दिन पहले वह एक चक्कर लगा चुकी है।

दिहाड़ी तोड़कर बिजली बोर्ड पहुंची महिला
भगवान देवी ने बताया कि उसका 18 हजार का बिजली का बिल आया है। इस बिल को ठीक करवाने के लिए वह बिजली बोर्ड कार्यालय में आई तो देखा कि कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली पड़ी और कोई कर्मचारी नहीं है। पिछले डेढ़ घंटे से वह कर्मचारियों के आने को इंतजार कर रही है। लेकिन अभी तक कोई नहीं और अब वह वापस अपने घर चल जाएगी।
पीपीपी में जोड़ दिए बिजली के तीन मीटर
तारावती ने बताया कि दो महीने पहले उसका और पड़ोसियों का बीपीएल राशन कार्ड कट गया था। जब सीएससी से चेक कराया तो उसमें तीन मीटर जुड़े थे। इसके लिए महिला ने डेढ़ महीना पहले बिजली बोर्ड कार्यालय में शिकायत दिए हो गया है। सभी पड़ोसियों के बिल भी ठीक हो गया और राशन कार्ड भी ठीक हो गया, लेकिन उसका बिल ठीक नहीं हुआ है। आज भी उसके नाम तीन मीटर जुडे़ हुए हैं जबकि उसके घर में बिजली का मीटर पति के नाम है, लेकिन बिजली का बिल उसके नाम से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें