फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को इकाइयां स्थापित करने से मिलेगी वित्तीय आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। यह शिविर गांव लौटा में हुआ। अरुण कुमार सहायक निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने बताया कि महिलाएं यदि इकाइयां स्थापित करती हैं तो वित्तीय आजादी मिल सकती है। उन्होंने पीएमईजीपी की ऑनलाइन प्रक्रिया आवेदन के बारे में लोगों को बताया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक कुमार यादव सहायक निदेशक खादी ने किया। उन्होेंने औद्योगिकीकरण द्वारा सशक्तीकरण के बारे में बताया और पीएमईजीपी योजना के बारे में जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में लगभग 125 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अमित चोपड़ा तकनीकी विशेषज्ञ पीएमईजीपी ने पावर प्वाइंट प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का समय स्वरोजगार का है और पीएमईजीपी से ही विकास की मुख्यधारा से जुड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में इकाइयों को स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में पीएमईजीपी के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें