134....नीलोखेड़ी प्रशिक्षण सत्र में अपने विचार रखते डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान। सूचना विभाग
निसिंग। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मंगलवार को जूट बैग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान निदेशक हरीश खरबंदा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि यह शिविर 14 दिन तक चलेगा जिसमें 35 महिलाओं को जूट बैग बनाने का संस्थान की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान की ओर युवाओं को स्वरोजगार के प्रति आत्मनिर्भर बनाने व बैंक से ऋण सुविधा की सहायता प्रदान की जाती है। इससे महिलाओं व युवाओं स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सशक्त होते हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक ऋतु सिंह के साथ ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद