फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के हाथों से कराया नई सड़क का उद्घघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला के मेयर रमेशमल ने शहर के वार्ड तीन पुरानी बकरा मंडी में लगभग 5.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शुभारंभ इलाके की ही महिला शीला माता के करकमलों से टाइल रखवाकर किया। मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है और वह इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को हल करने तथा शहर के विकास के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर अनिल सूरी, रामपाल, आंचल भगत, प्रेमचंद, राजन तंवर, रिंकू, सरोज, निर्मला, अनिल सूरी, कृष्णा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें