अंबाला। टैगोर गार्ड में दिनदहाड़े महिला के घर पर चोरी हो गई। महिला अपनी दूध की डेयरी पर गई थी और दोपहर को लौटी तो देखा जेवरात और नकदी गायब थी। पुलिस को दी शिकायत में टैगोर गार्डन निवासी रेनू शर्मा ने बताया कि 15 जून को करीब नौ बजे सुबह घर से अपनी दूध की डायरी पर गई थी। दुकान टांगरी बांध के पास जिम के निकट है। दोपहर को तीन बजे घर आई तो देखा कि मकान के भीतर सामान बिखरा था और अलमारी का ताला तोड़कर चोर दो अंगूठी, एक सोने की चेन, 20 हजार रुपये की नकदी और 200 ग्राम चांदी ले उड़े।