अंबाला सिटी। आर्य चौक के निकट एचडीएफसी बैंक के एटीएम में महिला का एक युवक ने धोखे से कार्ड बदलकर 39 हजार रुपये निकाल लिए। बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में शाहबाद के न्यू मॉडल टाउन निवासी लखविंद्र कौर ने बताया कि 29 सितंबर को वह अपने घर शाहाबाद से पति भूपिंद्र सिंह के साथ कार में बैठकर सिटी के एक निजी अस्पताल में दवा लेने आई थी। पति भूपिंद्र सिंह अपना डेबिट कार्ड व पिन बताकर काम से चले गए थे। वह सिटी के आर्य चौंक के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकलवाने चली गई थी। एटीएम बूथ के अंदर में एक युवक कार्ड लेकर खड़ा था। उसको एटीएम मशीन न चलानी आने के कारण पांच हजार रुपये निकलवाने में मदद करने के लिए बोला था। इतने में शातिर आरोपी धोखे से कार्ड बदलकर फरार हो गया। जब रुपये नहीं निकले तो वह चला गया। पति संग जब संबंधित बैंक में गए तो पता चला कि कार्ड से 39 हजार रुपये की राशि निकल गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।