नारायणगढ़। गांव बरसूमाजरा की एक 35 वर्षीय महिला ने वीरवार देररात किराये के मकान में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत खराब होने पर उसे नारायणगढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उपचार के दौरान महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा ही है। संवाद