अंबाला। गोल्डन टेंपल मेल में सफर कर रही महिला का पर्स छीनकर लुटेरा छावनी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार गया। लुधियाना निवासी प्रीति शर्मा की शिकायत पर छावनी जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति शर्मा ने बताया कि वह अपनी मौसी संग 11 सितंबर को ट्रेन नंबर 02903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल में सफर कर रही थे। वह मौसी के साथ ट्रेन के कोच नंबर एस-8 सीट नंबर 7 व 8 पर बैठी थी। 12 सितंबर को ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में रुकी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मौसी का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। मौसी ने शोर मचाया तब तक लुटेगा फरार हो चुका था। पर्स में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सोने की अंगूठी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड एवं 4500 रुपये थे। संवाद