अंबाला सिटी। बेटी को स्कूल छोड़कर घर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला रीना शहर के न्यू प्रताप नगर में किराए के मकान में रहती थी। जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर महिला के परिजनों की तलाश की। इस दौरान जानकारी मिली कि मृतक रीना यूपी के सहारनपुर की रहने वाली थी। सुबह वह बेटी को स्कूल में छोड़कर वापस आ रही थी तभी रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।