फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक की टक्कर से महिला घायल, चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
घायल महिला को चंडीगढ़ ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के आर्य चौक पर एक्टिवा सवार महिला को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। महिला की टांग और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल अवस्था में राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 में रेफर कर दिया गया है। घायल महिला के भाई दुर्गा नगर निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन 35 वर्षीय रितु अंबाला शहर के सौंडा गांव में किराये के मकान में अकेली रहती थी। वीरवार सुबह उसे फोन पर बहन ने सारी घटना बताई। सतबीर ने बताया कि उसकी बहन वीरवार सुबह करीब नौ बजे शहर में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान आर्य चौक पर एक ट्रक चालक ने उसकी बहन की एक्टिवा को टक्कर मार दी और महिला ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे आ गई। गनीमत यह रही कि ट्रक रुक गया था। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल महिला चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें