अंबाला। सूचना के आधार पर बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी महिला के पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शहर की डेहा कालोनी निवासी महिला हेरोइन बेचने का काम करती है जो किसी ग्राहक को हेरोईन बेचने के लिए जीटी रोड मनमोहन नगर की तरफ सर्विस रोड पर खड़ी है यदि फोरी रेड की जाए तो महिला को हेरोइन सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद पुसिल ने सर्विस रोड मनमोहन नगर के पास से महिला को आठ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया।