अंबाला। सिविल अस्पताल परिसर में एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती है। डॉक्टरों के मुताबिक डिलीवरी में अभी एक माह का समय बाकी था, मगर उन्हें सुबह से ही दर्द शुरू हो गया। जब दर्द बढ़ने लगा तो फोन कर एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस जैसे ही अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी सूचना तुरंत अस्पताल अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए महिला की डिलीवरी एंबुलेंस में ही करवाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कराया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद