संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा अंबाला-दुखेड़ी रेल खंड की अप लाइन पर हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक महिला के पास एक छोटा पर्स भी मिला है। इसमें कुछ पैसे व पैर की पायल थी। वहीं पर्स पर जिस सुनार की जानकारी थी, उससे भी पूछताछ की गई, लेकिन वो भी महिला के संबंध में जानकारी नहीं दे पाया। महिला की उम्र लगभग 35-40 वर्ष है। शव को आगामी कार्रवाई के लिए अंबाला कैंट जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के संबंध में ट्रेन नंबर 04593 अंबाला कैंट-अंब अंदौरा के चालक ने जानकारी दी थी।