फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लॉट के आगे गाय को रोटी डालने पर महिला को पीटा

Sat, 22 Nov 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रेम नगर में प्लॉट के आगे गाय को रोटी डालने पर एक परिवार के लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल प्रेम नगर निवासी कांता रानी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर अश्वनी, कुनाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल कांता रानी ने बताया कि 18 नवंबर को वह अपने घर पर थी, तभी मकान से एक बुजुर्ग गाय को रोटी देने के लिए गए थे। सरकारी प्लॉट के सामने रोटी रख रहे थे कि आरोपी अश्वनी ने अपना प्लॉट बताकर बुजुर्ग जोगिंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह मौके पर पहुंची तो अश्वनी की पत्नी ने बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया, इसके साथ ही कुनाल और अश्वनी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने खुद के साथ गलत हरकत होने व मोबाइल चुराने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें