बब्याल के सैनिक नगर से एक महिला घर से सोना, चांदी के गहने, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। शहनशाह ने महेश नगर पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अप्रैल 2021 में अलीगढ़ निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह दोनों दंपति आराम से जीवन व्यतीत कर रहे थे कि अचानक वह महिला 60 हजार रुपये, एक तोला सोना, एक किलो चांदी के गहने एक मोबाइल लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया है।