फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

475 बेटिक यात्रियों से वसूला 2 लाख जुर्माना

Thu, 20 Aug 2015 12:53 AM IST
अंबाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के नवनियुक्त रेल प्रबंधक दिनेश कुमार की अगुवाई में स्पैशल टीम ने ट्रेनों में छापामारी की। इस दौरान 475 बेटिकट यात्रियो ने करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस स्पैशल टीम में करीब सौ कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे। मंडल रेल प्रबंधक की अगुवाई में टीम ने रेलगाडिय़ों में चलाए गए अभियान के दौरान 205 लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े और 2677 लोग रेलवे नियमों की उल्लंघन करते और तीन को बिना बुकिंग सामान ले जाते किया काबू। टीम ने कुल 475 यात्रियों से जुर्माने के तौर पर दो लाख 38 हजार आठ सौ दस रुपये वसूले गए। छापामारी के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार के साथ 75 टीटीई और 23 आरपीएफ कर्मचारी भी मौजूद रहे। छापामारी का अभियान बारह घंटे तक चला। मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों का आह्वान किया कि भारतीय रेल उनकी अपनी है और जो टिकट वह खरीदते है वह रेल की ही सुविधाओं को बढ़ाने में खर्च की जाती है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि लोगों को अब मुफ्तखोरी छोड़ कर देश के विकास में हाथ बटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें