फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम और कृष्ण के बिना हमारी संस्कृति विचार शून्य : डाॅ. शशि

विज्ञापन
छावनी के आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करती प्रधान विजय गुप्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
आर्यसमाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग के तत्वावधान में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. शशि धमीजा ने भगवान राम को भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण के बिना भारत की संस्कृति विचार शून्य है। राम मर्यादा पुरुषोत्तम, मातृ-पितृ भक्त और कुशल प्रशासक के रूप में सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने उनके चरित्र की पूजा करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि आचार्य मनोज शास्त्री ने यज्ञ की महिमा और गायत्री मंत्र के जप पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ओपी सिंगला, नवीन शर्मा, वीपी मदान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें