अंबाला छावनी के बीसी बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में स्थापित पांच फीट ऊंचे शिवलिंग पर उक
अंबाला। छावनी के बीसी बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में स्थापित 110 साल पुराना शिवलिंग भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि सावन के महीने में भोले बाबा के शिवलिंग के दर्शन लिए भक्त दूर दूर से आते हैं। जो भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। उन भक्ताें की मनोकामना पूर्ण होती है। अंबाला में शताब्दी शिवलिंग की संख्या बहुत कम है।
इसके अलावा मंदिर परिसर में 110 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति भी स्थापित है। इस मूर्ति में श्रीकृष्ण काले हैं जबकि राधा गोरी हैं। वहीं मंदिर परिसर में पांच फीट का भोले बाबा का शिवलिंग भी है। इसको करीब आठ साल पहले मंदिर में स्थापित किया गया था। इस पांच फीट ऊंचे शिवलिंग पर 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग उकेरे हुए हैं। इन 1008 शिवलिंग पर रूद्राभिषेक करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ती होती है।
मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मंदिर में आकर मन्नत मांगता है तो वह अवश्य पूर्ण होती है। जैसे-जैसे समय गुजरता गया मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गईं। सावन में सुबह व शाम मंदिर में होने वाली पूजा अर्चना में दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु परिवार संग पहुंचकर हाजिरी लगाते हैं। पंडित अनिल शर्मा के अनुसार श्री सनातन धर्म मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। भक्तों के लिए सुबह साढ़े चार बजे मंदिर खोल दिया जाता है।
इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित 110 साल पुराना ( शताब्दी शिवलिंग ) शिवलिंग और पांच फीट उंचा शिवलिंग जिस पर 1008 छोटे छोटे शिवलिंग उकेरे हुए हैं। रोजाना दोनों शिवलिंग की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक किया जाता है। वहीं मंदिर आने वाले भक्त भी पूजा कर जलाभिषेक करते हैं। शाम के समय मंदिर में कीर्तन किया जाता है। इसके बाद शाम के समय आरती भी की जाती है।