अंबाला। छावनी के वार हिरोज स्टेडियम से कॉपर की तार चोरी का मामला सामने आया है। थाना कैंट पुलिस ने कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में कुशल कुमार ने बताया कि वह महेश नगर अंबाला कैंट का निवासी है और करीब दो साल से गर्ग कंपनी में काम कर रहा है। कंपनी ने 2017 से स्टेडियम बनाने का ठेका ले रखा है। जिसका काम चल रहा है। रविवार की रात को वह और लखमी चंद ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि स्टेडियम में एक लड़का कॉपर की काले रंग की तार चोरी कर मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। इससे पहले भी स्टेडियम से करीब 25-30 लाख रुपये क ा सामान चोरी हो चुका है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।