फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बहुउद्देशीय पार्किंग में खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की जनता को जल्द ही ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी, वे बिना रोक-टोक और परेशानी के बाजारों में घूम सकेंगे। सदर बाजार में बनी बहुउद्देशीय पार्किंग जल्द शुरु हो जाएगी। गृहमंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्किंग शुरु करने के निर्देश दे दिए हैं और अधिकारियाें ने व्यवस्थाओं का आंकलन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस कार्य में ट्रैफिक पुलिस की मदद भी ली जाएगी ताकि भारी वाहनों का आवागमन भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में नहीं हो सके। इसके लिए बाजारों में अस्थाई अवरोधक लगाए जाएंगे। यहां पर कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी, जो वाहन चालकों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें बहुउद्देशीय पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्हें बाजार में जाने के लिए ई-रिक्शा भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
लिफ्ट का टेंडर अटका
बहुउद्देशीय पार्किंग में लगने वाली लिफ्ट का टेंडर एक बार फिर रद हो गया है। अब इसे नए सिरे से लगाने की तैयारी शुरु की गई है। बार-बार बाधा आने के कारण ये फैसला लिया गया है कि लिफ्ट का कार्य बाद में हो जाएगा, तब तक लोगों को पार्किंग की सुविधा प्रदान कर दी जाए।
विज्ञापन

-

18.37 करोड़ में तैयार हुई पार्किंग
जानकारी के अनुसार छावनी के सदर क्षेत्र में करीब 18.37 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देशीय पार्किंग का निर्माण किया गया है। ये पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में 300 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं। इसका निर्माण कार्य 2018 में शुरू किया गया था।

-

बाहरी क्षेत्र में भी की मार्किंग
नगर परिषद ने बहुउद्देशीय पार्किंग के अलावा छावनी की ऐसी कई जगह चिह्नित करवाई है, जहां बिना किसी परेशानी के वाहन खड़े किए जा सकते हैं। फरुखा खालसा स्कूल के पास सड़क पर और राय मार्केट के पीछे पार्किंग में जगह चिह्नित की गई है।

गृहमंत्री के निर्देश पर जल्द ही बहुउद्देशीय पार्किंग की सुविधा लोगों के लिए शुरु कर दी जाएगी। इसमें एक समय में 300 के करीब गाड़ियां और 400 के करीब दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। नप अधिकारी व्यवस्थाएं बनाने में जुट गए हैं। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में पार्किंग की सुविधा वाहन चालकों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन

सतेंद्र सिवाच, एसडीएम व नप प्रशासक, अंबाला सदर।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें