अंबाला सिटी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनासंड कॉलेज में अंडर ग्रैजुएशन के दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक कॉलेजों में पांच से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11 हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।
वहीं कॉलेजों को 29 से 31 मई तक विभागीय पोर्टल पर कॉलेज की जानकारी, दाखिला नोडल अधिकारी, कॉलेज सब्जेक्ट कंबीनेशन, सीट और फीस के बारे में जानकारी भरनी होगी। आवेदकों को ऑनलाइन फार्म ध्यान से भरना होगा, क्योंकि एक बार ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसे संशोधित नहीं कर पाएंगे।
दाखिला प्रक्रिया
ऑनलाइन पंजीकरण : पांच से 19 जून तक
ऑनलाइन कागजात वेरिफिकेशन : आठ से 23 जून तक
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट आउट होगी : एक से 20 जुलाई
फीस : एक से 20 जुलाई
सत्र शुरू : 21 जुलाई से
-बची सीट पर ओपन काउंसिलिंग-21 जुलाई के बाद होगी