फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाजार सामान खरीदारी करने गई पत्नी, दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर के नसीरपुर में दो बच्चों के पिता ने घर में पंखे के हुक में बिजली के तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शहर के नागरिक अस्पताल शव गृह में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 9 इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि शहर के नसीरपुर निवासी संजय बहादुर ने घर में पंखे के हुक में बिजली के तार का फंदा बना झूल गया। मृतक मूलरूप से नेपाल का निवासी है और पत्नी व दो बच्चों के साथ नसीरपुर में रहता था। वीरवार को संजय बहादुर की पत्नी सामान की खरीदारी करने बाजार गई थी। जब वह बाजार से आई तो देखा कि पति फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने पड़ोसियों की सहायता से शव को उतारा। पुलिस ने शव को शहर के नागरिक अस्पताल स्थित शव गृह में पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें