मुलाना। महिला ने अपने पति की मुलाना थाने में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि शराब का सेवन कर तीनों बेटियों से मारपीट करता है और बेटियों पर गंदी नजर रखता है। पुलिस को दी शिकायत में थम्बड़ गांव निवासी महिला ने बताया कि पति श्याम लाल रोज घर पर शराब पीकर आता है और लड़ाई- झगड़ा करता है। साथ ही तीनों बेटियों को भी मारता है और बुरी नजर से भी देखता है। बहुत गंदा-गंदा भी बोलता है। डर लगा रहता है कि वह घर से बराड़ा काम पर जाती है और लड़कियों के घर पर अकेली होने के कारण पति कोई गलत हरकत न कर दे।