अंबाला सिटी। बच्चों संग बाजार गई पत्नी की सास व पति ने पिटाई कर दी। घायल अवस्था में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बादशाही बाग निवासी कोमल ने बताया कि उनकी पहली शादी यमुनानगर निवासी मनोज कुमार से हुई थी। इस शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। उनकी मृत्यु के बाद उनकी दूसरी शादी सिटी निवासी बलविंदर कुमार के साथ हुई थी जोकि शादी के बाद से ही सास व पति को तंग करने लगे थे, इसलिए वह बच्चों के साथ अलग मकान में रहने लगी। वीरवार दोपहर को लगभग 3:30 बजे जब वह अपने बच्चों को ट्यूशन से घर लेकर आ रही थीं तो बीच रास्ते उनकी सास व पति ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाया और मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। संवाद