फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अंबाला को भी किया जाए भंग : विज

Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने सिफारिश की है कि नगर निगम को भी भंग कर दिया जाए। इसी को लेकर उन्होंने सरकार से बात भी की है। उन्होंने कहा कि पूर्व हुड्डा सरकार ने अपने कार्यकाल में सभी गैरकानूनी काम किए है। इसकी वजह से यह नगर निगम भी गैरकानूनी ढंग से बना है। निगम को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री को बाकायदा एक पत्र लिखा है और निगम को भंग करने की सिफारिश की है। निगम को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला नगर निगम अवैध तरीके से बनाया गया। अंबाला कैंट के लोगों को अपना काम करवाने के लिए 10 किलोमीटर दूर अंबाला शहर में जाना पड़ता है। विज ने कहा कि वह गैरकानूनी सरकार थी जिन्होंने नियमों को ताक पर रख निगम को बनाया था क्योंकि उन्हें सरकार चलाने का अनुभव नहीं था। पूर्व सैनिकों की ओर से पार्टी बनाने पर विज ने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक वर्षों से वन रैंक वन पेंशन के मसले को सुलझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें