फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी में बढ़ा जलस्तर तो मुनादी के बाद जागकर काटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पहाड़ों में बारिश के बाद बुधवार को टांगरी में उफान आ गया। शाम से लेकर देररात तक नदी में करीब आठ हजार 800 क्यूसेक पानी पहुंच गया। अभी लोग सहमे हु थे कि कहीं पानी का जलस्तर न बढ़ जाए। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम से जलस्तर बढ़ने का गलत मैसेज आने के बाद पुलिस ने बांध पर मुनादी करा दी कि लोग सावधान रहें।
विज्ञापन

इस मुनादी के बाद टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनियों के लोगों में हलचल मच गई। सहमे हुए लोगों ने पूरी रात जगकर काटी। रात को अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर रखा। लोगों ने पहली मंजिल पर सामान पहुंचा तो कुछ ने पानी से बचाव के लिए टांगरी बांध किनारे ही तिरपाल लगाकर झोपड़ी बना ली। साथ ही अपने घरों से सामान भी वहीं ले आए।
जैसे-जैसे टांगरी नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना का मैसेज एक से दूसरे तक फैला तो आसपास की कॉलोनियों के लोग भी सहम गए। इस बीच सिंचाई विभाग से लेकर लोगों ने पुलिस को भी फोन कर जानकारी लेते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस की तरफ से वैसे भी समय-समय पर टांगरी नदी की जद में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाता है कि वह सावधान रहें लेकिन नदी में पानी आने और उसी समय मुनादी के कारण हड़कंप मच गया था। उधर, रात 12 बजे तक लोग टांगरी नदी के पुल पर जाकर जलस्तर को देखते रहे। इस बीच सिंचाई विभाग को कोई खबर नहीं थी कि मुनादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस कंट्रोल से मिले मैसेज के बाद मुनादी करवाई गई थी। स्थानीय लोगों को केवल जलस्तर बढ़ने की संभावना और अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया था। वैसे भी उनके द्वारा समय-समय पर टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनियों के लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजैब सिंह, थाना प्रभारी महेश नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें