फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जब रेलवे ने नहीं ली सुध तो सिंचाई विभाग ने आरयूबी की बढ़ाई चौड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टांगरी नदी से गुजर रहे आरयूबी यानी रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे खुदाई का काम रेलवे की जगह सिंचाई विभाग ने कर दिया है। आरयूबी के नीचे जहां चौड़ाई पहले महज 50 फीट रह गई थी, उसे सिंचाई विभाग ने 150 फीट तक कर दिया है ताकि पानी की आसानी से निकासी हो सके। हालांकि इस कार्य को लेकर सिंचाई विभाग काफी समय से रेलवे संग पत्राचार कर रहा था कि वह मानसून आने से पहले इस चौड़ाई के कार्य को करवा ले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिर में जलभराव के खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने अपने स्तर पर ही कार्य किया। मौके पर रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से खेती कर रखी थी। सिंचाई विभाग ने उस अतिक्रमण को भी हटवाकर चौड़ा किया।
विज्ञापन

दरअसल, पहाड़ों में बरसात के बाद उफान पर आई टांगरी के कारण आरयूबी के नीचे खतरा बढ़ जाता था। चौड़ाई कम होने के कारण रेलवे ट्रैक तक पानी पहुंचने की आंशका रहती थी। ऐसी स्थिति में रेलवे का रूट भी प्रभावित होता था। ऐसे में इस जगह पर चौड़ाई बढ़ने पर अब यह खतरा टल गया है। साथ ही टांगरी की जद में बसे परिवारों को भी थोड़ी राहत मिलेगी।
मानसून आने के बाद सिंचाई विभाग की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया व आसपास के गांवों संग नदी की जद में बसी कॉलोनियों को भी सुरक्षित करने का काम जोरों पर चल रहा है। नदी में घरों के आगे जो अस्थायी बांध था उसकी जगह-जगह से मिट्टी खिसक गई थी, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही सफाई भी लगभग हो चुकी है। विभाग की तमाम कवायद के बाद भी पहाड़ों में भारी बरसात होती है तो नदी की जद में बसी कॉलोनियों के लिए इस बार फिर परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेलवे से पत्राचार किया गया था लेकिन देरी होने पर सिंचाई विभाग ने इसकी चौड़ाई का काम कर दिया है। इस प्वाइंट पर अब खतरे की स्थिति नहीं है।
मुनीर जेई, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें