फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाओं ने बुधवार को लोगों को ठंडक का अहसास कराया। धूल भरी हवा चलने से दिन में भी ठंड रही। जहां दिन का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, वहीं रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा है।
विज्ञापन

उधर दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है। जिससे मार्च माह की शुरूआत में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। 2 मार्च को बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, फरवरी के मध्य में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा था। अब दोबारा ठंड बढ़ने से लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई। रात में पारा 11 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा बीते दिनों से खांसी, बुखार के मरीज भी ठंड होने से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें