शहजादपुर में बैंड-बाजों के साथ अमृतसर से लाई पवित्र ज्योत का स्वागत करते लोग। संवाद
शहजादपुर। भगवान वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में अमृतसर से लाई गई पवित्र ज्योत के क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उसका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। मुख्य बाजार से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ज्योत का नमन किया। तिरंगा चौक (माजरा) पर सरपंच नेहा शर्मा ने सहयोगियों संग ज्योत का विधिपूर्वक स्वागत किया। यात्रा के वाल्मीकि मंदिर पहुंचने पर पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ ज्योत स्थापित की गई। संवाद