फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेश में मौसम खुश्क रहने की संभावना, बारिश की संभावना कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश में अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम ही है। मानसून सितंबर माह में खूब बरसे। इस वजह से मौसम ठंडा रहा, हालांकि बीच में गर्मी ने भी परेशान किया। सितंबर माह में मानसून की विदाई बारिश से ही हुई। दिन में गर्मी होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम खुश्क रह सकता है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अक्टूबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क परंतु बीच-बीच में आंशिक बादल संभावित हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आ सकती है। वहीं, अंबाला जिला की बात करें तो सितंबर में सामान्य से 20 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
-
प्रदेश के नौ जिलों में सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुई बारिश
जून से लेकर अभी तक मानसून सीजन में सामान्य से कम ही बारिश रिकॉर्ड की गई। जून के अंत में सक्रिय हुए मानसून ने जुलाई में तेजी नहीं दिखाई। इस वजह से जुलाई में कम ही बारिश हुई। अगस्त और सितंबर में मेघा खूब बरसे। इस वजह से अगस्त और सितंबर में शहरवासियों को जलभराव से भी परेशान होना पड़ा। बारिश होने से गर्मी से भी निजात मिली। अंबाला में पूरे मानसून सीजन में सामान्य बारिश 819.9 मिलीमीटर होनी थी और अभी तक 637.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22 फीसदी कम है। प्रदेश में चरखी-दादरी में 13 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी, झज्जर में 27 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 7 फीसदी, महेंद्रगढ़ में 43 फीसदी, नूंह में 71 फीसदी, पलवल में 10 फीसदी, रेवाड़ी में 13 फीसदी, सिरसा में 6 फीसदी सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें