अंबाला सिटी। शनिवार रात शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक रुक कर जारी रही। इस दौरान करीब 38 एमएम बारिश हुई। इससे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हालात यह थे कि कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तक पानी जमा रहा। जिसे निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए। वहीं, गर्मी के कारण आमजन की परेशानी और बढ़ गई। रविवार होने के कारण लोग घरों में बैठे रहे।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है जोकि किसानों के लिए राहत भरी बात है। वहीं बारिश होने से सेक्टर 9, जगाधरी गेट, पुराना सिविल अस्पताल, पुराना शिव मंदिर व अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही।