अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ जल का संदेश देते रेल कर्मचारी। प्रवक्ता
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने अपने स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में यात्रियों और रेल कर्मचारियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए निगरानी अभियान तेज कर दिया है। मंडल प्रशासन की ओर से जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जलजनित बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों और कॉलोनियों से नियमित अंतराल पर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं। पानी को जीवाणु मुक्त बनाने के लिए आपूर्ति टंकियों की नियमित सफाई की जा रही है। पाइप लाइनों के रिसाव (लीकेज) को दुरुस्त करने के साथ-साथ निर्धारित मात्रा में क्लोरीनेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संवाद