फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टाफ रोड स्थित गोदाम से पानी की मोटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के स्टाफ रोड स्थित गोदाम से एक युवक ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने बनवारी लाल इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित मित्तल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका स्टाफ रोड पर एक गोदाम है। उनके गोदाम में काफी इलेक्ट्रॉनिक का सामान रखा हुआ है। 28 अक्तूबर को गोदाम में से कोई व्यक्ति ताला तोड़कर तीन/चार बंडल बिजली तार के चोरी करके ले गया। इसके बाद जब उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो एक युवक गोदाम से पानी की मोटर चोरी करके ले जाता हुए दिखाई दिया। इसकी फुटेज लेकर जब आसपास तलाश की गई तो आरोपी की पहचान टूंडला मंडी निवासी अभिषेक कुमार के तौर पर हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें