फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे अंडरपास में पानी, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बराड़ा रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ कर्मी को निर्देश देते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा (अंबाला)। बराड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के नहीं रुकने के कारण छात्रों सहित नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दूसरी परेशानी रेलवे अंडरपास में जलभराव है। इन मुद्दों पर रविवार को कस्बे के लोग बराड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इन मांगों का ज्ञापन बराड़ा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सौंपा। मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उनकी इस समस्याओं को मंडल रेल प्रबंधक के संज्ञान में लाया जाएगा और जल्द ही उनकी मुलाकात भी कराई जाएगी, जिससे कि उचित कार्रवाई हो सके। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने अमन पुनिया, शीशपाल, शुभम, सुरेंद्र और तेजबीर ने बताया कि रेलवे की ओर से बराड़ा के नजदीक मौजगढ़ गांव के पास अंडरपास नंबर 112 बनाया गया था।
यह रेलवे अंडर पास जिस दिन से शुरू हुआ है, उसी दिन से इसमें पानी भरा रहता है जोकि पिछले 20 दिनों से बंद किया है। इस कारण जनता में भारी रोष है और इससे आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इसी तरह बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास नंबर 111 बनाया था।
विज्ञापन

इसकी बाहरी दीवाराें के साथ छह से सात फुट के गड्ढे हो गए हैं। इस कारण बारिश के समय यहां जलभराव हो जाता है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसकी बाहरी दीवारों के साथ मिट्टी का भराव किया जाए और लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि बराड़ा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के समय ट्रेन नंबर 64562, 54539, 54540, 54541 और 54542 का ठहराव होता था जोकि कोरोना की आड़ में बंद कर दिया गया और आजतक इन ट्रेनों का ठहराव बराड़ा रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया गया। अत: इन सभी ट्रेनों को दोबारा शुरू करके, इनका ठहराव बराड़ा रेलवे स्टेशन पर दिया जाए।
तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
जीआरपी और आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि प्रदर्शनकारी अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन बाधित कर सकते हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश उच्चाधिकारियों की तरफ से दिए थे। इसलिए रविवार सुबह छह बजे ही सुरक्षा कर्मचारी बराड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। कुछ कर्मचारियों को रेल लाइनों पर तो कुछ को परिसर में तैनात किया गया। हालांकि स्टेशन पर रोष प्रदर्शन के दौरान कोई भी व्यक्ति रेलवे लाइनों की तरफ नहीं गया। इससे सुरक्षा कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, बावजूद इसके वो प्रदर्शन होने तक रेलवे परिसर में ही डटे रहे।

बराड़ा रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ कर्मी को निर्देश देते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें