फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क पर जमा पानी, लोग झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
बीर सिंह
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सेक्टर 34 में घसीटपुर से नन्हेड़ा लिंक रोड पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। हाल ही में हुई बारिश से सड़क पर जलभराव है। इस कारण लोगों को पानी से बीच से गुजरकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 34 हुडा कॉलोनी में गेट के बाहर जलभराव होने से शुक्रवार को छात्र स्कूल नहीं जा पाए और छुट्टी हो गई। घसीटपुर से नन्हेड़ा की मुख्य सड़क के बीच में करीब आधा दर्जन कॉलोनी और गांव हैं। इसमें विद्या नगर, अर्जुन नगर, आनंद विहार, मोहन नगर, सेक्टर 32, 33, 34, घसीटपुर, हरिपुर आते हैं। इन काॅलोनियों के लोग इस मुख्य सड़क का इस्तेमाल आने-जाने के लिए करते हैं।
बच्चों की छुट्टी करानी पड़ी : बीर सिंह
सेक्टर-34 निवासी बीर सिंह ने बताया कि कालोनी के गेट के बाहर मुख्य सड़क पर जमा पानी के कारण उन्हें अपने बच्चों की स्कूल से छुट्टी करानी पड़ी और वह स्कूल नहीं जा पाए।
विज्ञापन

यहां भरा रहता है पानी : राजकुमारी
राजकुमारी ने बताया कि वह घसीटपुर की निवासी है और वह दिव्यांग है। घसीटपुर नन्हेड़ा लिंक रोड के साइड में पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह पर पानी भरा रहता है और जब भी बरसात होती है तो वह पानी सड़क पर दो से तीन फीट तक जमा हो जाता है।
यहां अब भी दिक्कत : उमेश
हुडा कॉलोनी निवासी उमेश ने बताया कि उनकी कालोनी के दोनों गेट पर पिछले तीन दिन से दो फीट तक पानी जमा है, हालांकि अब एक फीट तक पानी रह गया है।
ट्यूशन जाना भी मुश्किल : दीपक
दीपक ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता है और बरसात के कारण मुख्य सड़क पर जमा पानी के कारण उनकी कॉलोनी के कई बच्चे ट्यूशन भी पानी के बीच से गुजरकर जा रहे हैं।
काम भी अव्यवस्थित : हरभजन
हरभजन ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है कालोनी के बाहर सड़क के किनारे किसी भी तरह का कोई नाला या नाली नहीं है, जिसके कारण यहां पर हल्की सी बरसात में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है।
इस बार झेली परेशानी : राहुल
राहुल ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है और वह सेक्टर आठ साल से रह रहा है, पहले कभी भी इस सड़क पर पानी नहीं आया, लेकिन इस समय हुई बरसात के कारण दो बार सड़क पर पानी जमा हो गया है, और उन्हे निकलने में परेशानी हो रही है।

बीर सिंह

बीर सिंह

बीर सिंह

बीर सिंह

बीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें