फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी, पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
निकाय मंत्री को सौंपी ​शिकायत दिखाता गुरदीप सिंह। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। तलहेड़ी गुजरान गांव के पूर्व सरंपच की ओर से सरकारी अनुदान में गोलमाल के आरोप के मामले में शिकायतकर्ता ने कड़ा रुख अपना लिया है। गुरदीप सिंह ने कहा कि यदि गबन मामले में पूर्व सरपंच पर मामला दर्ज नहीं हुआ तो वो बुधवार से बीडीपीओ कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ जाएगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को निकाय मंत्री सुभाष सुधा को अंबाला में शिकायत दी थी। इसके बाद मंत्री ने बराड़ा बीडीपीओ को हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
यह है पूरा मामला
गुरदीप सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में उनके गांव में वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए चार लाख रुपये की राशि आई थी। गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त सरपंच द्वारा मौके पर केवल दो खंभे ही खड़े किए गए हैं, जिनकी पैमाइश करने पर उन पर केवल 33 हजार रुपये खर्च बताया गया, बाकी पैसे पूर्व सरपंच ने खुर्द-बुर्द कर दिए और ना ही उन पैसों का कोई रिकॉर्ड है। गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने इस संबंध में सबसे पहले सीएम विंडो के माध्यम से बराड़ा बीडीपीओ को शिकायत की। इसके बाद लगातार 6 शिकायतें उपायुक्त अंबाला को दी। इस पर मामले में कार्रवाई करते हुए सीटीएम ने इसे पंचायत विभाग के पास भेज दिया था, लेकिन उसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद शुक्रवार को अंबाला में जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा के समक्ष गुरदीप सिंह ने अपनी शिकायत दी और फिर मंत्री ने पूर्व सरपंच हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं मामले को लेकर बीडीपीओ सुशील मंगला को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

हिसाब-किताब ग्राम सचिव को सौंपा : हरीश

इस मामले में पूर्व सरपंच हरीश कुमार का कहना है कि चार लाख रुपये की ग्रांट मिली थी यह झूठ है। ग्रांट तीन लाख की है। उसमें से कुछ पैसों का सामान खरीदा था। वाल्मीकि धर्मशाला में काम शुरू कराया था, लेकिन शिकायतकर्ता समेत कुछ लोगों ने वहां विवाद खड़ा किया कि धर्मशाला का लेंटर मंदिर से जोड़ा जाए। इस बारे में मैंने विभाग के एसडीओ से पूछा कि क्या ऐसा हो सकता है तो एसडीओ ने बताया कि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। विवाद के कारण यहां काम नहीं हो पाया और जो शटरिंग कराई गई थी वह उतारकर वापस भिजवा दी। उनके सरपंच कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस ग्रांट का बचा हुआ सारा हिसाब किताब ग्राम सचिव को सौंप दिया गया था। मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मामले में पूर्व सरपंच हरीश कुमार के खिलाफ गबन के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए बराड़ा थाना में पत्र लिखा है।
-सुशील मंगला, बीडीपीओ बराड़ा
वर्जन
बराड़ा बीडीपीओ की शिकायत पर हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
-गुलशन कुमार, थाना प्रभारी बराड़ा

निकाय मंत्री को सौंपी शिकायत दिखाता गुरदीप सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें