अंबाला। नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मारपीट के बाद 9 सितंबर को मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नशा मुक्ति केंद्र के वार्डन यमुनानगर के वीना नगर निवासी सिवांस के रूप में हुई।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राज कुमार ने बताया कि 9 सितंबर 2023 को आरोपी सिंवास व अन्य ने उसके पुत्र गौरव की नशा मुक्ति में पिटाई कर और उससे उसकी मौत हो गई थी। बाकी आरोपी अभी फरार है। शिकायत में राज कुमार ने बताया था कि उसका बड़ा बेटा गौरव नशा करने का आदी था। नशा छुड़वाने के लिए गौरव को कल्याण फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया था।
नशा मुक्ति केंद्र संचालक सतपाल शर्मा ने एक माह की 12 हजार रुपए फीस बताई थी। वह रोजाना अपने बेटे के बारे में सतपाल से बात करता था। बीती रात करीब 11.50 बजे सतपाल शर्मा ने उसके पास कॉल किया और बताया कि आपके बेटा की बीपी बढ़ने के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंबाला सिटी लेकर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरोज बाला, गौरव की पत्नी रितिका के साथ सिविल अस्पताल
पहुंचा था।