अंबाला। हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी डेहा कॉलोनी निवासी अजय उर्फ बोंडी को गिरफ्तार करके बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को न्यायालय ने पीओ/बेलजंपर घोषित किया था। मामले की जानकारी देते हुए हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष-2019 में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ था। संवाद