फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिमला से दिल्ली जा रही वोल्वो बस को ट्रक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शिमला से दिल्ली जा रही शिमला डिपो की वोल्वो बस को छावनी में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वोल्वो बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा टकराई। इससे बस के आगे और पीछे काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन वोल्वो बस में आगे बैठे कंडक्टर घायल हो गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने वोल्वो बस और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए वोल्वो में बैठी सवारियों को हिमाचल की अन्य बसों की मदद से दिल्ली तक पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में वोल्वो चालक की शिकायत पर आरोपी बद्दी निवासी ट्रक चालक हरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश जिला सोलन गांव हररायेपुर निवासी सोनी राम ने बताया कि वह हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कंपनी तारादेवी शिमला डिपो में बतौर चालक है। 14 जून को वह शिमला डिपो की वोल्वो बस लेकर नालागढ से दिल्ली के लिए चला था। इस बस में उसके साथ हिमाचल के जिला सोलन गांव धर्मपुर निवासी समीर शाह बतौर परिचालक डयूटी पर था। रात करीब 11.30 बजे वह बस लेकर अंबाला कैंट के पास पहुंचा तो अचानक उसके पीछे से एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वोल्वो बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। इससे वोल्वो बस का आगे व पीछे हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सीट पर बैठा कंडक्टर घायल हो गया। इस सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें