फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनएसएस शिविर के में स्वयं सेवकों ने दिया लंगर सेवा में योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ रविवार को लंगर सेवा की जोकि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक आयोजित किया गया, इसमें तन, मन और धन से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सभी सहयोग कर्ताओं ने लंगर की तैयारी, वितरण एवं व्यवस्था संभालने में सक्रिय रूप से भाग लिया और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस नि:स्वार्थ सेवा से गुरुद्वारा साहिब में आए श्रद्धालुओं को सहज एवं व्यवस्थित रूप से प्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ, तत्पश्चात प्लास्टिक मुक्त रैली निकाली गई, इसमें स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में रैली निकालकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा प्लास्टिक के प्रयोग से बचने का संदेश दिया। रैली के बाद स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जोकि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर आधारित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें