अंबाला छावनी के श्री विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व पदाधिकारी। प्रवक्
अंबाला। श्री विश्वकर्मा मंदिर में माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के उपलक्ष्य में आयोजित श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा सप्ताह और भजन संध्या का समापन रविवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ। 24 से 30 जनवरी तक चले इस धार्मिक उत्सव में अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। छह दिनों तक कथा वाचक श्री विश्वकर्मादास दर्शन धीमान (जागृति ग्रुप) ने प्रभु की लीलाओं का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। राहुल धीमान, सोनम धीमान, हरियाणा शिक्षा विभाग से वीरेंद्र धीमान व सुनीता धीमान, कोषाध्यक्ष राकेश धीमान, कार्यकारी प्रधान राजेश धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश धीमान सहित पूरी सभा के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
अंबाला छावनी के श्री विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व पदाधिकारी। प्रवक्