फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विशाल सैनी प्रथम

विज्ञापन
नारायणगढ़ कॉलेज में विजयी प्रतिभागियों के साथ मौजूद अतिथि व स्टाफ। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में प्राचार्य प्रोमिला मलिक के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाल सैनी बीकॉम फाइनल ईयर, द्वितीय स्थान पर आस्था एमकॉम फाइनल ईयर एवं तृतीय स्थान पर अंजलि बीए प्रथम वर्ष रही।
प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यकारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर बहुत सराहनीय योगदान दिया, जिस कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने उनकी जीवनी व कार्यों से परिचित करवाया और अंग्रेजों के विरुद्ध चलाए गए स्वाधीनता संग्राम के इतिहास से परिचित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी ने बताया कि महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के समर्थक थे। प्रो. नरेश कुमार ने गांधी जी के कार्यों और योगदान के बारे में विस्तार से बताया। संचालन अजय एम.ए इंग्लिश ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. सुमन लता, डॉ. प्रिया मलिक, डॉ. नीलू ने निभाई। इस अवसर पर प्रो. मृदुल ढींगरा, डॉ. बिंदु मित्तल, राजेंद्र कुमार, निशा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें