फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विपिन शर्मा बने जेसीआई अंबाला के अध्यक्ष

Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला के एक होटल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद जेसीआई अंबाला के पदा​धिकारी व सदस्य। प्रवक्ता - फोटो : reasi news
विज्ञापन
अंबाला। जेसीआई अंबाला की ओर से आरूहन-49वें इंस्टॉलेशन कम अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन एक होटल में किया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण की। नवनियुक्त अध्यक्ष जेसी एचजीएफ विपिन शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2026 की उनकी टीम समाज सेवा और सकारात्मक बदलाव के संकल्प के साथ कार्य करेगी। उन्होंने जोर दिया कि आगामी वर्ष में संगठन का ध्यान कौशल विकास और सामुदायिक कल्याण परियोजनाओं पर रहेगा। इस दौरान बीते वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जोन अध्यक्ष जेसीआई सीनियर शुभ आदेश मित्तल ने नई टीम को सेवा का पाठ पढ़ाया। जोन अध्यक्ष जेएफडी सोमन गोयल और जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी विनोद यादव ने टीम 2026 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन की परंपराओं से अवगत कराया। इस अवसर पर तत्काल पूर्व प्रधान एवं जेडवीपी (जोन-1) जेएफएम विभु अरोड़ा ने टीम का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में जेसी विवेक जैन, मंदीप भाटिया, कुणाल गुप्ता और अंकुश गुप्ता सहित कई पूर्व अध्यक्षों ने शिरकत कर नई टीम का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें