फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठेके की जगह नहीं बदलने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। टंगैल मार्ग पर आबादी के बीच रखे शराब के ठेके से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को रोष जताया। उनका आरोप था कि पिछले तीन सालों से ठेके के स्थान को बदलवाने को लेकर प्रशासन व सरकार को शिकायतें कर रहे है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। ठेका बदलने की शिकायतों पर मुलाना पहुंचे एक्साइज इंस्पेक्टर अंबाला अनिल कुमार ग्रामीणों से मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें ठेके को लेकर हो रही परेशानियों से अवगत कराया और समस्या समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मांग है कि इस ठेके को मुलाना में आबादी से दूर रखा जाए। ग्रामीण सुंदर लाल, मुल्तान सिंह, पंच राजकुमार, जीत राम,गुरनाम, रमेश कुमार आदि ने बताया कि मुलाना-टंगैल मार्ग पर पिछले कुछ सालों से शराब का ठेका खुला हुआ है।
इससे कुछ ही मीटर की दूरी पर मंदिर है, वहीं कुछ ही दूरी पर स्कूल भी है। वहीं इसके आसपास आबादी भी स्थापित है। ठेका मंदिर के पास होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार शराब के ठेके के चलते शाम को शराबी यहां घूमते रहते हैं जोकि नशे में धुत रहते हैं। इसके चलते आसपास स्थित घरों से महिलाओं व बच्चों का घर के निकलना मुश्किल हो चला है।
विज्ञापन

बच्चों पर शराब का ठेका नजदीक होने से गलत असर पढ़ता है। ग्रामीणों ने बताया इस ठेके के स्थान को बदलने के लिए वो 2021 से शिकायतें कर रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । ग्रामीणों की मांग है कि ठेके को इस जगह के बदलकर आबादी से दूर खोला जाए ताकि किसी को इससे परेशानी न हो।
वर्जन

स्थानीय निवासियों ने मिलकर सारी समस्या बताई है। मुलाना के ठेके का 11 जून तक ठेका है। इसके बाद ग्रामीणों की मांग के अनुसार ठेके की जगह बदल दी जाएगी।
अनिल कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर, अंबाला।
ठेके की जगह नहीं बदलने से ग्रामीण परेशान

Next
AU ऐप में पढ़ें