संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। गांव जेतपुरा में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न हो इसके लिए गांव के युवाओं ने ही प्रवेश द्वार पर नाका लगाया है। जो कोई गांव का व्यक्ति भी गांव से बाहर जाता है। उस व्यक्ति से पहले पूछताछ की जा रही है और नाम के साथ जाने और आने के समय को नोट किया जा रहा है। गांव के युवाओं द्वारा किए गए इस प्रयास की सभी गांव वासी सराहना कर रहे है। इस दौरान खास बात यह है कि जो भी व्यक्ति गांव में प्रवेश करता है, पहले उसके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उसके बाद ही उन्हें गांव में प्रवेश मिल रहा है। साथ ही गांव के निवासियों को बार-बार न जाने व घर में रहने की सलाह दी जा रही है। ताकि कोरोना वायरस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके।