फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस मुलाजिमों को दिया ग्राम प्रहरी एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करते हुए डीएसपी: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। सिटी पुलिस ऑडीटोरियम में शुक्रवार को ग्राम प्रहरी एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा व सहायक पुलिस अधीक्षक अंबाला दीपक कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में अंबाला मंडल के जिला अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर जिलों के साथ-साथ जिला पंचकूला से उप पुलिस अधीक्षक, प्रबंधक थाना, ग्राम प्रहरी, सहायक ग्राम प्रहरी व मास्टर ट्रेनर कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में साॅफ्टवेयर इंजीनियर अमित दूबे ने ग्राम प्रहरी एप से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। कविराज ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित कर ग्राम प्रहरी एप पर अपलोड किए गए डाटा के आधार पर हम आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम व आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों का पता लगाने में सक्षम होंगे। 31 अगस्त से पूर्व ग्राम प्रहरी एप पर आवश्यक जानकारी एकत्रित कर अपॅलोड होगी और उन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच हजार रुपये की नकद राशि तथा प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें