नारायणगढ़। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से शुरू किए गए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत एक जुलाई से होगी। जिसमें अंत्योदय परिवारों से आने वाली बहन-बेटियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की शुरूआत होने जा रही है। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि छह माह से एक साल की अवधि के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स लघु बाल भवन में कर सकते है। इसके लिए 18 वर्ष या इससे ऊपर की आयु का दसवीं, बारहवीं या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। संवाद