फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गर्मी में खड़े फरियादियों से विज हाथ जोड़कर बोले- सभी को सुनूंगा, एक भी वापस नहीं जाएगा

Sat, 17 Jun 2023 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

डीसी एसपी को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने के निर्देशों के बाद भी फरियादी गृहमंत्री के घर पहुंच रहे हैं। विज ने कहा कि मेरे घर में अंदर जगह कम है नहीं तो मैं सभी को अंदर बैठा लेता।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिससे लोगों को आस होती है उससे मिलने को लोग अपना हर दर्द भुला देते हैं। भूल जाते हैं गर्मी सर्दी या घंटों धूप में खड़े होने का दर्द, ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को अंबाला छावनी में देखने को मिला।यहां हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


तपती दोपहरी में जहां लोग अपने घर में एसी कूलर की हवा में आराम करना पसंद करते हैं उस समय प्रदेश के कौने-कौने से आए फरियादी मजबूरी में गृहमंत्री अनिल विज से अपनी फरियाद सुनने को इंतजार करते दिखाई दिए।



लोगों की परेशानी देख गृहमंत्री खुद घर से बाहर आए और लोगों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि मैं बारी-बारी सबको सुन रहा हूं। मेरे घर में अंदर जगह कम है नहीं तो मैं सभी को अंदर बैठा लेता। मैं क्या करूं मेरा छोटा घर है। मैं सभी काम छोड़कर आप लोगों की सुन रहा हूं। मैं सबको सुनूंगा, एक भी फरियादी बिना सुने नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं भी अपनी फरियाद सुनने को लेकर इंतजार कर रहीं थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सरकार ने डीसी एसपी को उनके जिले में लोगों की फरियाद जनता दरबार में सुनने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बावजूद लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है तो वह गृहमंत्री अनिल विज के दरबार तक चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें