अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का निरीक्षण करते पूर्व गृहमंत्री और नवनिर्वाचित विधाय
अंबाला। कैंट में सातवीं बार चुनाव जीतने बाद के बाद विधायक और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज एक्शन मोड में दिखाई दिए। वह बुधवार शाम को दिल्ली राजमार्ग पर स्थित शहीदी स्मारक का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर आते ही सबसे पहले स्मारक के परिसर में लाइट न जलाने को लेकर सवाल किया। इसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही लाइट ऑन कर देंगे। इसके बाद उन्होंने यहां अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आर्ट वर्क के कार्य को देखा। यहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता लगने के कारण कार्य नहीं करा पा रहे थे।
ऐसे में विज ने कहा कि अब तो एक दो दिन में आचार संहिता समाप्त हो जाएगी जल्द ही यहां पर काम शुरू कराएं। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही कार्यों का क्या स्टेटस है इस पर जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में कुछ एक स्थानों पर शेड आदि डालने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को किसी प्रकार की कोताही नहीं चलेगी। जल्द से जल्द विकास कार्यों को पूरा कराया जाए। गौरतलब है कि करोड़ों रुपये की लागत से अंबाला कैंट में शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। यह विज के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। यह स्मारक आजादी के शूरमाओं को समर्पित है।
ा